स्व0 एस आर0 एस(बाबू जी) का सपना 2022 में सरकार बना कर पूरा करेंगे समाजवादी

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- समाजवादी पार्टी महराजगंज के जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने दुःख ब्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत स्तम्भ,कलम के मजबूत योद्धा एव उच्च श्रेणी के प्रशासक अनुशासन का महत्व बढ़ाने वाले विधान परिषद सदस्य आदरणीय स्व0 एस आर एस जी (बाबू जी) आकस्मिक निधन होने से हम सभी समाजवादी विचारधारा के लोग स्तब्ध है इनकी कमी हमेशा खलेगी इनका सपना था 2022 में प्रदेश में समाजवादी की सरकार बने।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि बाबू जी का सपना हम समाजवादी पार्टी के लोग पूरी लगन से पुरजोर कोशिश करके प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनाकर उनकी इच्छा को पूरा करेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री एसआरएस बाबूजी की मृत्यु की वजह से जिला अध्यक्ष का स्वागत समारोह अग्रिम आदेश तकस्थगित किया जा रहा है यह जानकारी जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने सुचना मिलते ही उनकी अन्तिम यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो गए और अंतिम यात्रा में शामिल होते भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।







