ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए भूमि के बारे में चर्चा की

भिटौली/ महाराजगंज
रिपोर्टर इकबाल अहमद
दबंग भारत न्यूज़ :- विकास खंड घुघली के ग्रामसभा बरगदही में महराजगंज के तहसीलदार मोहम्मद जासिम एवं घुघली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं साफ सफाई की समीक्षा की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद के अध्यक्षता में तहसीलदार मो0 जासिम ने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनी और उनसे परिचित हुए और उन्हें आश्वासन दिए की ग्राम सभा में कोई भी समस्या हो निसंदेह हमें अवगत कराएं।ग्राम वासियों से साफ सफाई पर जागरूक रहने की भी अपील की ।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए भूमि के बारे में चर्चा किये जिसपे खंड विकास अधिकारी प्रवीण शुक्ल ने ग्राम सभा में आंगनबाड़ी को पंचायत भवन के समीप बनवाने की बात कही इस मौके पर ग्राम सभा के हल्का लेखपाल मंजेश कुमार एवं अंजनी गुप्ता तथा राम अवतार अमेरिका प्रसाद,कौलेश्वर, हजरत अली, रमजान अली,हाशिम खान आदि ग्रामीण मौजूद थे।








