लोकसभा चुनाव 2019: कल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश और मायावती, हो सकता है गठबंधन का ऐलान

सपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों कल दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों कल दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि आज लखनऊ में मायावती और अखिलेश यादव मुलाकात भी कर सकते हैं। इस मुलाकात में गठबंधन और सीटों पर चर्चाओं की संभावना जताई जा रही है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार की शाम लखनऊ पहुंचीं। वह पूरी तरह से चुनावी मूड में दिखाईं दे रही हैं। आने के तुरंत बाद भाईचारा कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा पर चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि वह सिर्फ चार दिनों तक लखनऊ में रहेंगी और 15 को जन्मदिन मनाने के बाद अपराह्न दिल्ली चली जाएंगी। 

रालोद और लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर सीट जीतने वाले निषाद पार्टी के सांसद भी उनसे मिल सकते हैं। इन चर्चाओं के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि गठबंधन में सहयोगियों को कितने सीटें मिलेंगी। कोई बड़ा व्यवधान अगर नहीं होता है तो मायावती 15 जनवरी को अखिलेश के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा कर सकती हैं।

भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर दिखाएंगे ताकत
सपा-बसपा यूपी में करीब 24 साल बाद एक बार फिर से करीब होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन 2 जून 1995 में टूटा था। इसके बाद दोनों दल एक साथ नहीं आए। यूपी में अब दोनों दल एक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जन्मदिन समारोह में सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं को शामिल करने पर भी विचार हो रहा है। 

अखिलेश आज करेंगे चुनावी शंखनाद
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब सोशल मीडिया के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे। वह कन्नौज के एक गांव से ट्विटर के जरिए लोगों से बात कहेंगे और सवालों का जवाब देंगे। अखिलेश कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ट्विटर इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट कॉलिन क्रॉवेल व अखिलेश यादव शुक्रवार को कन्नौज के गांव फकीरे पुरवा में ई चौपाल लगा कर लोगों से संवाद करेंगे।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

Topics

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img