मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

महराजगंज / परतावल

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र में परतावल पनियरा रोड की बदहाल व्यवस्था को देखते हुए एवं इस रोड को बनवाने हेतु 13 अक्टूबर 2019 को विशाल 14 किलोमीटर विशाल पदयात्रा जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाला गया था जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों और सरकार के कान खड़े हो गए और इस रोड को बनवाने के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सदन में इस रोड को बनवाने के लिए बजट देना पड़ा और रोड का कार्य शुरू हो गया। इस 14 किलोमीटर की पदयात्रा को एक वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने परतावल कप्तानगंज रोड पर स्थित जायसवाल मैरेज हाल मैं जन अभिमान दिवस के रूप में मनाया तथा सैकड़ों लोगों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी जो परतावल से जिला पंचायत सदस्य हैं इन्होंने भाजपा नेता होते हुए भी अपनी ही सरकार में पिछले वर्ष 13 अक्टूबर 2019 को परतावल से पनियरा 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके रोड को बनवाने के लिए सरकार को जगाया था और जिससे रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो गया तथा इसके 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जायसवाल मैरिज हाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। आयोजन में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है मेरी इस लड़ाई में अगर मीडिया कर्मियों का सहयोग नहीं होता तो शायद मेरी आवाज सड़क से सदन तक नहीं पहुंची होती और इस रोड का निर्माण कभी नहीं हो पाता साथ ही उन्होंने कहा कि पनियरा रोड के स्मरण मात्र से ही एक नई उमंग और ऊर्जा महसूस होती है।

वहां पर उपस्थित प्रगेश कृष्ण त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि इस 13 अक्टूबर का कार्यक्रम कोरोना वायरस के चलते यह कार्यक्रम संक्षिप्त रखा गया है लेकिन आने वाले 13 अक्टूबर 2021 को इसी दिन पुनः एक विशाल कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमें आप सभी लोगों को पुनः आमंत्रित किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार जब रोड यात्रा निकली तो सैकड़ों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया लेकिन रोड बनने के बाद पुनः एक बार जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में यह सम्मान रूपी पद यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों नहीं हजारों हजार लोग शामिल होंगे इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृषि त्रिपाठी ने 14 किलोमीटर तक की पर यात्रा में झंडा तिरंगा फहराने वाले परदेसी राजभर का स्वागत किया साथ ही उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी एवं खंड संचालक आरएसएस महगू मिश्र को भी अंग वस्त्र दिया।सम्मान के क्रम मे मीडिया जगत से आये रामप्रवेश उपाध्याय, पुनीत वर्मा ,कमालुद्दीन ,शेषमणि पांडेय, अंकित मणि त्रिपाठी, अरविंद यादव, करुणाकर राम त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पांडेय, सुशील शुक्ला और मनीष तिवारी को भी सम्मानित किया।


सम्मान पाने वालों में देवंती देवी, सती देवी, अवधेश त्रिपाठी, आदित्य कृष्ण त्रिपाठी ,शैलेंद्र शर्मा, उपेन्द्र चौधरी,राकेश सिंह, कमलेश तिवारी ,अनिल मिश्रा, दिलीप तिवारी, रिजवान ,उस्मान गनी ,कैलाश चौहान, अमरनाथ यादव, राहुल त्रिपाठी, सिपाही, अरूण कसौधन, मिथिलेश तिवारी, रोहित साहनी, दिलीप शुक्ला सहित सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img