घुघली ब्लाक के जोगिया गांव को मिला मनरेगा पार्क का तोहफा

डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने किया लोकार्पण

घुघली ब्लाक के जोगिया गांव में सोमवार को नवनिर्मित मनरेगा पार्क का डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए लोगों से सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने को कहा। इस दौरान श्री गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीएम ने कहा कि मनरेगा के तहत इस पार्क का निर्माण कराया गया है। इससे न केवल मजदूरों को रोजगार मिला, बल्कि एक ऐसे स्थल का विकास हुआ जहां लोग योग, वाकिंग व व्यायाम कर सकेंगे। खुद को स्वस्थ रख सकेंगे।

डीएम ने कहा कि विकास के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक ये योजनाएं पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। सीडीओ पवन अग्रवाल ने विकास योजनाओं पर प्र काश डालते हुए मनरेगा पार्क की महत्ता के बारे में समझाया। कहा कि उनकी कोशिश है कि सभी ब्लाकों के कुछ गांवों में इस तरह के पार्क बनें। ग्रामीण इससे लाभान्वित होंगे। वहीं योजना का सीधा लाभ मनरेगा मजदूरों को मिलेगा।

प्रधान कमलेश सिंह, भरत शुक्ल, अरुण मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन राजेश सिंह ने किया। अंत में प्रधान संघ के संरक्षक व पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में बीडीओ प्रवीण शुक्ल, ईओ डॉ. लव कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य ज्योतिषमणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिह, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान हरिलाल गुप्त, एपीओ सौरभ चौधरी, डॉ. चंद्र भान पटेल, महेंद्र यादव, विद्या सिंह, काली जायसवाल, आलोक पांडेय, रियासत अली, बालक दास, चंदन सिंह, राजीव गोविंद राव आदि मौजूद रहे।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img