मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना ही प्राथमिकता है
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना ही प्राथमिकता है और पार्टी हित में पूरे देश में काम करेंगे.
दरअसल, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेकर दिल्ली से लौटे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाएंगे. भारत के ह्रदय मध्य प्रदेश में रहकर पूरे देश में काम करेंगे.
- घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया।
- शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
- भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शिवराज ने कहा कि ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है. इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे पूर्व. मुख्यमंत्री शिवराज ने साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को परंपरा के विरूद्ध कराने की शिकायत राष्ट्रपति से की गई है.
दूसरी ओर बीजेपी द्वारा राष्ट्रपति से मुलाकात कर कांग्रेस की शिकायत पर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे’. कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की हालत अब खिसियानी बिल्ली जैसी हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ काम करने को है नहीं इसलिए बीजेपी के लोग शिकायत कर रहे हैं.
Sources :- news18.com






