परतावल को हराकर बिशुनपुर गबडूआ बना विजेता

खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास- सदर विधायक

भिटौली,महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – सरदार बल्लभ भाई पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचित फाइनल मुकाबले में परतावल को हरा कर बिशुनपुर गबडूआ की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच कलामुद्दीन तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब संदीप के नाम रहा। मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण के लिए उत्तम तथा लक्ष्यपूर्ण शिक्षा प्राप्त होना जरूरी है। खेल भी शिक्षा का ही एक अंग है। कहावत प्रसिद्ध है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। खेल मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने शहीद ग्राम विशुनपुर गबडूआ में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन मैच का उद्घाटन करने के उपरांत कही।

इसके पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बताते चले कि जनपद के एक मास्टर शहीद स्थल इसी ग्राम सभा मे स्थित है जहां प्रत्येक वर्ष शहीदों को याद करने व उन्हें श्रधांजलि देने के लिए मेले का आयोजन होता है जिसमे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल का आयोजन किया जाता है ,इसी क्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने शहीद स्थल पहुच कर श्रधांजलि अर्पित की तथा क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया।विधायक ने आगे कहाकि नियमित रूप से कोई खेल खेलने से चित्त प्रसन्न रहता है तथा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है। खेलों में शारीरिक अंगों का ठीक तरह विकास होता है। मन में उल्लास और उत्साह रहने से मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।इसके पूर्व आयोजको ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने इस अवसर पर शहीद स्थल के सुंदरीकरण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा होते ही लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी ।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम कोमल चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, वीरेंद्र लोहिया, राकेश अग्रहरी, दिनेश गिरी ,वीरेंद्र कन्नौजीया, प्रदीप गौड़, भारतेंदु त्रिपाठी, संजीव शुक्ल के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img