कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध

भिटौली, महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – विकास खंड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रर्दशन व नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर की कोटेदार द्रौपदी देवी व उनके पुत्रों के द्वारा आज ग्रामीणों में राशन वितरण प्रति कार्ड पर दो किलोग्राम राशन कटौती कर वितरण कर रही थी। इस पर ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कोटेदार से पूछने पर उसने बताया कि मुझे राशन कम मिला है इसलिए प्रति कार्ड पर दो किलोग्राम राशन कटौतीकर वितरण किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार के द्वारा हर माह प्रति कार्ड पर एक किलोग्राम राशन कम दिया जाता है। लेकिन आज राशन वितरण के समय दो किलोग्राम की कटौती की जा रही थी जिससे ग्रामीण उग्र हो गए और। विरोध प्रर्दशन करना शुरू कर दिया। विरोध प्रर्दशन के दौरान भोला जायसवाल, महेश, भुआल, कोइल, रामकुमार, जगदीश, रामप्यारे, सूरज, रंजीत, दीपक, दीपेन्द्र, जयराम आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

Topics

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज - जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल...

आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव...

अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज - जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img