कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने की बैठक

भिटौली,महाराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस किसान की बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान काँग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनंद मिश्रा ने कहा कि किसान कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करना है, जरूरत पड़ने पर किसान काँग्रेस गांव-गांव बैठक करेगी और इस सरकार में किसानों पर हो रहे शोषण के लिए जागरूक करेगी। श्री मिश्र ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार कान खोल कर सुन ले कि प्रियंका और राहुल गांधी का कांग्रेस है और काँग्रेसियों को अजय कुमार लल्लू जैसा ओजस्वी नेता मिला है, अब समय आ गया है कि घर-घर जाकर काँग्रेसजन प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करें ।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष काँग्रेस कमेटी शरद कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान कांग्रेस को एक मजबूत संगठन बनाना है; वर्तमान में सभी लोग पंचायत चुनाव में लग जाएं और सरकार की नीतियों को लेकर किसानों और जनता में जागरूकता पैदा करें। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस किसान संगठन का एक महासम्मेलन जिले में होगा जिसकी गूँज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सुनाई देगी ।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष किसान काँग्रेस कमेटी राकेश त्रिपाठी ने किया।
पार्टी को मजबूत करने के लिए किसान कांग्रेस कमेटी महराजगंज द्वारा नौतनवा विधानसभा से कृष्ण चन्द पाण्डेय को प्रभारी बनाया गया, विधान सभा फरेंदा से नीरज शुक्ला, सिसवा विधानसभा से मानवेंद्र सिंह, महाराजगंज विधानसभा का कमान शेषनाथ शुक्ला तथा पनियरा विधानसभा का प्रभारी सत्य प्रकाश को बनाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, तेज बहादुर पांडे, पूर्णवासी यादव पूर्व प्रमुख, रमाकांति त्रिपाठी, प्रदेश सचिव किसान काँग्रेस जहीर खान, प्रदेश सचिव किसान काँग्रेस गौतम पटेल, अशोक तिवारी, नूर आलम पूर्व नगराध्यक्ष, विनोद सिंह, राकेश गुप्ता, निठुरी सिंह, कृष्ण चन्द पाण्डेय, नीरज शुक्ला, मानवेंद्र सिंह, शेषनाथ शुक्ला, सिराजुद्दीन, हरिकेश बहादुर पटेल, रामप्रताप सिंह, नीरज सिंह,अजमल खान, शिवशंकर वर्मा, आलमगीर, मेवालाल, सूर्य प्रताप त्रिपाठी इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img