परतावल टैक्सी स्टैंड की हुई नीलामी

महराजगंज,परतावल

दबंग भारत न्यूज़ – महराजगंज जिले के परतावल नगर पंचायत कार्यालय में आज दिन गुरुवार को प्रशासक अपर एसडीएम अविनाश कुमार व अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणी त्रिपाठी की देखरेख में परतावल नगर परिक्षेत्र के टैक्सी स्टैंडों की नीलामी 13 लाख इक्कीस हजार में की गई। परतावल चौक पर गोरखपुर रोड, परतावल चौक पर पनियरा रोड, परतावल चौक पर कप्तानगंज रोड, परतावल चौक पर महराजगंज रोड, पिपराइच मार्ग, परतावल पुरैना मार्ग, परतावल पिपराइच मार्ग पर बनाए गए टैक्सी स्टैंड की नीलामी हुई।

निर्धारित समय में 6 लोगों ने एक-एक लाख जमानत राशि जमा कर बोली में भाग लिया। उनमें से छ: लोगों ने बोली लगाई । छ: लोगों द्वारा लगाई गयी बोली में सरकारी बोली 12 लाख की थी। वही प्रधुम्न त्रिपाठी ने 13 लाख 21 हजार की अंतिम बोली लगाई। जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। नीलामी प्रक्रिया सम्पूर्ण होने के बाद प्रशासक अविनाश कुमार और अधिशाषि अधिकारी देवेन्द्र मणी त्रिपाठी ने बताया कि अधिक बोली लगाने में प्रधुम्न त्रिपाठी को परतावल नगर पंचायत के टैक्सी स्टैंड दिया जाता है।

इस दौरान प्रशासक अविनाश कुमार,अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र मणी त्रिपाठी, प्रधान लिपिक मोहन लाल, विष्णु गुप्ता, शिवम दूबे, दीपक सिंह, सुमित सिंह,आनंद गुप्ता,राजकुमार सिंह,रवि सिंह,अतहर, अश्वनी,नूर आलम, श्याम उपाध्याय, शेषमणि पांडेय , योगेंद्र पांडेय, दीपु रावत मौजूद रहे।

Hot this week

फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा

महराजगंज - महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक...

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

Topics

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img