चार हजार उपभोक्ताओं की काटी जाएगी बिजली

महराजगंज। विद्युत निगम पांच हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

महराजगंज। विद्युत निगम पांच हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। निगम प्रशासन की तरफ से शहर में रहने वाले पांच हजार रुपये से अधिक के करीब 4000 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। बकाएदारों की इस सूची में घरेलू व व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ता शामिल हैं। निगम की तरफ से बकाएदारों के लिए समाधान योजना भी शुरू की गई है। जो उपभोक्ता 31 जनवरी तक पंजीकरण कराएंगे, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के तहत अब तक 911 उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं।  

शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को समय से बकाया बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। चिह्नित उपभोक्ता सरचार्ज माफी के लिए चलाए जा रहे समाधान योजना का लाभ उठाकर बिल जमा नहीं करेंगे तो उनका कनेक्शन विच्छेदित कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम हरिशंकर ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दो किलोवाट तक स्वीकृत भार वाले घरेलू तथा कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं का शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक बिल के सरचार्ज को छोड़कर अवशेष धनराशि का 30 प्रतिशत जमा करके पंजीकृत कराना है। जिले में अब तक पंजीकृत 911 उपभोक्ता दो हजार रुपये जमा कर पंजीकरण करा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया जाएगा। यह योजना जिले में  31 मार्च तक चलेगी, लेकिन पंजीकरण केवल 31 जनवरी तक ही किया जाएगा। यदि उपभोक्ता द्वारा निर्धारित अवधि में बकाया रकम जमा कर देते हैं तो उनके बिल में से सरचार्ज की राशि शत प्रतिशत माफ कर दी जाएगी। अन्यथा सरचार्ज सहित समस्त बकाया राशि जमा करनी होगी।यही नहीं, जमा की गई राशि में से दो हजार रुपये भी जब्त कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। ताकि भविष्य में विद्युत बिल की गड़बड़ी में सुधार किया जा सके।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img