धूमधाम से मनाया गया डॉ हैनिमैन का जन्मदिन

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – प्रमिला होमियो क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर महाराजगंज में होम्योपैथिक के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया प्रमिला होम्यो क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हेमंत श्रीवास्तव ने डॉ हैनिमैन के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व केक काटकर जन्म दिवस मनाया डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने बताया डॉ हैनिमैन का जन्म जर्मन में हुआ था उन्होंने होमपेथिक की खोज की आज के समय में लोगों के इस का भरपूर लाभ मिल रहा है यह चिकित्सा पद्धति जटिल से जटिल बीमारियों को भी जड़ से समाप्त करती है ,होम्योपैथी चिकित्सा द्वारा सर्जरी वाले रोग जैसे, गुर्दे की पथरी, ट्यूमर, आदि का भी इलाज आसानी से किया जा रहा है

19 वीं शताब्दी से ही होम्योपैथिक दवाओं और डॉ हैनिमैन द्वारा तैयार की गई दवा की प्रणाली पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता गया है। वर्तमान में विश्व भर में लगभग 20 करोड़ लोग होम्योपैथिक दवाओं या उपचारों को अपनाते हैं और भारत में होम्योपैथी चिकित्सा की दूसरी सबसे लोकप्रिय प्रणाली है। होमियोपैथी व्यक्ति के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने पर बल देती है। यह दवा की एक ऐसी प्रणाली है जो शरीर की स्वयं को ठीक कर लेने की क्षमता का सम्मान करती है तथा इस कार्य में सहायक बनती है।होम्योपैथी एक सुरक्षित और सौम्य चिकित्सीय तरीका है जो कई प्रकार की बीमारियों का प्रभावी उपचार कर सकता है। इसकी आदत नहीं पड़ती है अर्थात रोगी को होम्योपैथिक दवाओं की लत नहीं लगती है।

यह गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिए सुरक्षित है। यह उन व्यक्तियों द्वारा भी ली जा सकती है जिन्हें मधुमेह या हृदय रोग है। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ .ज्योति श्रीवास्तव अभिषेक कुमार, आजाद कुमार, दीपक विश्वकर्मा, अनिल चौधरी, आदि लोग उपस्थित रहे!

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

Topics

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज - जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल...

आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव...

अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज - जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img