महराजगंज : कोविड-19 के रोकथाम व बचाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित

सभी न्याय पंचायतों के लिए तैनात किए गये सेक्टर मजिस्ट्रेट

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम एवं बचाव लिए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिले की 101 न्याय पंचायत के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। व्यवस्था के मुताबिक सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित न्याय पंचायत में काम करने वाली सभी निगरानी समितियों के कार्यों पर नजर रखेंगे। आवश्यक सहयोग भी प्रदान करेंगें।

डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट गांव में स्वच्छता कार्यों के साथ मेडिसिन किट वितरण की भी समीक्षा करेंगें। ताकि हर कोरोना उपचाराधीनों को दवा पहुंचायी जा सके। गाँवों की सफाई पर भी विशेष जोर दिया जाना है। विदित रहे कि पनियरा,परतावल,फरेन्दा व नौतनवा में नौ-नौ,सिसवा,घुघली , बृजमनगंज व सदर में आठ-आठ, धानी में तीन तथा मिठौरा निचलौल व लक्ष्मीपुर में दस-दस न्याय पंचायत है।

डीएम ने कहा कि कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। इसके प्रसार को रोकने के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करना होगा। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में कोरोना जांच बढ़ाने में भी सहयोग करें। आमजन को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित करें। निगरानी समितियां भी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें, बाहर से आने वाले लोगों की सूची तैयार कर अपने संबंधित ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराते रहें।

निगरानी समितियों के लोग यदि किसी गांव कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों को जांच के लिए प्रेरित करें। आशा कार्यकर्ता भी कोरोना उपचाराधीनों का फॉलोअप करती रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में कुल 882 निगरानी समितियां सक्रिय हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट इन निगरानी समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दें तथा वस्तुस्थिति से जिला प्रशासन को भी अवगत कराएं।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img