गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

महराजगंज: परतावल क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर नवनिर्मित माँ पराशक्ति देवी मंदिर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला अध्यक्ष सत्यभामा सिंह पत्नी जीतेन्द्र सिंह द्वारा मंगलवार को मूर्ति स्थापना के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया। 

इस दौरान एक विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई। जिसमें हजारों महिलाएं सिर पर कलश लिए शामिल हुई तथा नगर में स्थित हनुमान मंदिर छठघाट पर जल भरा एवं पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचीं।

10 मार्च दिन सोमवार को माँ दुर्गा सहित भगवन गणेश और पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा होगी तथा पूर्णाहुति 13 मार्च को होगी। मंदिर के महंथ निलेश धर द्विवेदी भरद्वाज और आचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस यज्ञ के प्रत्येक दिवस हर शाम भव्य रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों एवं भजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। यात्रा को लेकर यज्ञ समिति तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा जगह-जगह जलपान का भी व्यवस्था किया गया था। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लंबे समय से कार्य चल रहा था।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, काशीनाथ सिंह, डॉ. अरविंद यादव, गोरख यादव, अमरनाथ उर्फ़ लल्ला यादव, संजय यादव, शत्रुधन कन्नौजिया, हीरा लाल जख्मी, विनय यादव, अमरनाथ यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img