पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

महराजगंज : जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा लाला में पंचायत भवन मरम्मत निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर कार्य को रोकवा दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री का प्रयोग कर निर्माण कराकर लाखों रुपये भुगतान करा लिया जाएगा। इस मामले में गांव वालों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं कराया गया तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

ग्रामीण अवधेश, राम अशीष, रामसेवक, जनार्दन, जितेन्द्र गुप्ता, इंद्रावती, प्रभावती आदि ने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण लगभग एक दशक पहले कराया गया था। सरकार की मंशा है कि लोगों का सभी जरूरी कार्य ग्राम पंचायत में ही कर दिया जाय। इसके लिए पंचायत भवन का मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। मरम्मत कार्य में सफेद बालू व निम्न स्तर का सीमेंट प्रयोग किया जा रहा है। सीमेंट पूरी तरह से जम गया है और पत्थर के समान हो गया है। शिकायत करने पर न तो ग्राम प्रधान ध्यान दें रहें हैं और न ही पंचायत सचिव। गांव में अब तक न ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है और ना ही मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया गया है। मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बिमारियां फैलने की आशंका है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव पृथ्वीराज यादव ने बताया कि उक्त कार्य लगभग नौ लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया है, कार्य मानक के अनुसार हो रहा है। पुराने भवन का प्लास्टर तोड़ दिया गया है, नया प्लास्टर कार्य कराया जा रहा है। कंसलटिंग इंजीनियर द्वारा भी समय समय पर निरीक्षण किया जाता है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img