राष्ट्रवाद ने जातिवाद को ढक लिया है, चुनावी फिजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माफिक: अमर सिंह

राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने दावा किया है |

राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने दावा किया है कि इस लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद ने जातिवाद को ढक लिया है। यही कारण है कि भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। सिंह ने ‘पीटीआई—भाषा’ से बातचीत में कहा कि भाजपा निश्चित रूप से एक बार फिर केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी, क्योंकि इस बार जातिवाद पर राष्ट्रवाद हावी हो चुका है और चुनावी फिजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माफिक बन चुकी है।

उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और इस दफा के चुनाव के बीच अंतर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार देश में ‘नमो लहर’ थी लेकिन इस बार लोग मोदी द्वारा पिछले पांच साल के दौरान कराये गये विकास कार्यों को देखकर वोट दे रहे हैं।

सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना से लेकर उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना समेत अनेक कल्याणकारी कार्यों तक भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों में काम किया है और आम आदमी की जिंदगी में नयी उम्मीद जगायी है। उत्तर प्रदेश में सपा—बसपा गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा ”बसपा अध्यक्ष मायावती जी सपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा रही हैं। इससे एक राजनीतिक दल के रूप में सपा के पतन का पता चलता है।”

सपा से निष्कासित किये जा चुके अमर सिंह ने पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में दल ने उत्तर प्रदेश की 39 लोकसभा सीटें जीती थीं, मगर जब से अखिलेश यादव के हाथ में पार्टी की कमान आयी है, तब से सपा की सीटों की संख्या में लगातार कमी आयी है।

कभी मुलायम के सबसे विश्वसनीय साथी रहे सिंह ने सपा संस्थापक पर ही तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा ”वह दोहरी बाते करते हैं। उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने बेटे अखिलेश का साथ देने के लिये शिवपाल और मुझे दोनों को ही धोखा दिया है।”

भाजपा के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं मगर वह मोदी के लिये रामपुर में जनसभा को सम्बोधित करने गये थे। रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खान द्वारा अपनी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा के खिलाफ की गयी अभद्र टिप्पणी के बारे में सिंह ने कहा कि खान के बयान खुद उन्हीं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमारी बेटियों और बहनों का सम्मान किया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि खान की पराजय रावण का पुतला जलाने जैसी बात होगी। रामपुर का हर नागरिक इस शख्स (खान) और जया प्रदा को ‘अनारकली’ कहने वाले उसके बेटे (अब्दुल्ला) को माकूल जवाब देगा। सिंह ने आरोप लगाया कि मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने के लिये सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आजम खान को खुली छूट दे रखी है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img