कोरोना महामारी में सड़क पर थूकना रोडवेज के एक बाबू को महंगा पड़ गया

महराजगंज : कोरोना महामारी में सड़क पर थूकना रोडवेज के एक बाबू को महंगा पड़ गया। महराजगंज के नौतनवा के एसडीएम व सीओ ने रोडवेज कर्मी से सड़क पर थूके गए गुटखे की पीक को साफ करवाया। साथ में 15 सौ रुपया का चालान भी काट दिया।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
कोरोना महामारी को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थान पर थूकने को सरकार ने दंडनीय बना दिया है। पर, इसके बाद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रह हैं। सोमवार को नौतनवा में रोडवेज का बाबू अपनी आदत के मुताबिक बाइक चलाते हुए गांधी चौक पर सड़क पर गुटखा थूक दिया। संयोग से उसी समय एसडीएम जसधीर सिंह व सीओ राजू कुमार साव गांधी चौक पर जांच कर रहे थे।बाबू को सड़क पर थूकते एसडीएम ने देख लिया। रोडवेज के बाबू को रोक सड़क पर थूके गए गुटखा के पीक को पानी से साफ कराया। इसके साथ ही 15 सौ का भी जुर्माना लगाते हुए चालान काट दिया।
कोरोना महामारी को लेकर शासन ने गाइड लाइन जारी किया है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। जो भी नियम का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।






