भिटौली थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों संग बैठक कर बताए सुरक्षा के तरीके

भिटौली/ महराजगंज :- थाना भिटौली में हुई बैठक में पुलिस ने भिटौली,धरमपुर,छपिया,सिसवा मुंशी और शिकारपुर के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

सोमवार को भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई। थाना प्रभारी भिटौली ने कहा कि भिटौली और धरमपुर के अधिकांश व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अपनी दुकानों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी आभूषण व्यापारी व ग्राहक सेवा केंद्र की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने चाहिए। जिससे भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई अप्रिय घटना घटित हो तो पुलिस कैमरे की मदद लेकर अपराधियों की आसानी से पहचान कर सके।

वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर रोड पर दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के सामने अपने वाहन खड़ा न करे और अतिक्रमण से बचे। जिससे अन्य लोगों को परेशानी ना हो सके।

इस दौरान चौकी प्रभारी भिटौली चन्द्रपाल यादव,चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी अखिलेश यादव,एस आई लवकुश कुमार सिंह,कृष्णा यादव,परमहंस गौंड,विद्यासागर,संजीव श्रीवास्तव,दुकानदार असलम सिद्दीकी, बिरन शर्मा,कृष्णा यादव,संजय सोनी,चन्दन सोनी,अमरनाथ वर्मा,दिलीप वर्मा,रोहित वर्मा,दयानंद वर्मा,अशोक वर्मा,गणेश वर्मा,राजन वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img