पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत व चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष में

भिटौली, महराजगंज
महराजगंज : पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत व चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष में 20भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर लोगों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह के नेतृत्व में भिटौली में चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।उन्होंने भारत को इस पर करारा जबाब देने और लोगों से चीनी समानों के बहिष्कार की मांग की।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मुंहतोड़ जबाब देने के लिए तैयार है। कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद रौनियार ने कहा कि हमारे देश के सैनिकों के सामने चीन नहीं टिक सकता। इस दौरान राजकुमार जायसवाल,तेनू मद्धेशिया, तेनु मद्धेशिया,राजकुमार जायसवाल,बबलू चौधरी,गोलू यादव,अमजद अली,कृष्णा यादव,नागेंद्र,वसीम खान,टिंकू तिवारी,संजय गुप्त,आदित्य पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।







