महराजगंज लॉकडाउन में बाहर गए लोगों के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है

रविवार को गैर प्रांतों से महराजगंज जिले में 2267 लोग पहुंचे

महराजगंज : लॉकडाउन में बाहर गए लोगों के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। रविवार को गैर प्रांतों से जिले में 2267 लोग पहुंचे। इनमें रोडवेज की 35 बसों से 727 लोग आनंदनगर स्थित जयपुरिया इंका में बने आश्रय स्थल पर लाए गए, जबकि 1540 लोग पैदल ही पहुंचे। इन सभी की स्क्रीनिंग कराई गई। सामान्य मिले लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया। स्क्रीनिंग के बाद आनंदनगर से ब्लाकवार कामगारों को भेजा गया।

रविवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, लुधियाना व हैदराबाद से पैदल ही 1540 लोग आनंदनगर आश्रय स्थल पहुंचे थे। वहीं 35 बसों से 727 लोग आश्रय स्थल लाए गए। इंटर कालेज में सीडीओ पवन अग्रवाल भी पहुंचे थे। फरेंदा एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ अशोक मिश्र, एसओ अखिलेश सिंह, तहसीलदार नरेश चंद व बीईओ हेमवंत कुमार ने कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. विशाल चतुर्वेदी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी सिंह, एसपी मिश्रा, बीके मल्ल, शिवपूजन व मनमोहन की टीम ने लोगों की जांच की। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सामान्य मिले सभी कामगारों ब्लाकवार भेज दिया गया। ये सभी लोग होम क्वारंटीन रहेंगे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img