उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को तेज आंधी और बारिश

अगले 48 घंटों में फिर से तेज आंधी और बारिश के आसार, पड़ सकते हैं औले

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को तेज आंधी और बारिश ने ने अपना रौद्र रूप दिखाया और 40 लोगों की जिंदगी निगल ली। आसमान में घिरे घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मौसम विभाग ने फिर से अगल 48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आशंका जताई।

मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अगले दो दिन पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। तीसरे दिन पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। इलके अलावा कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मध्य पाकिस्तान के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है।

बेमौसम आंधी-बारिश ने बरपाया कहर
उत्तर प्रदेश में रविवार शाम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और धूलभरी आंधी से दिन में ही घनघोर अंधेरा छा गया। आंधी, पानी, ओलावृष्टि और वज्रपात ने खूब तबाही मचाई। इससे टिनशेड, छप्पर विद्युत पोल, होर्डिंग, बैनर और लॉकडाउन के लिए लगाए पुलिस कैंप और तंबू उखड़ गए। फसलों और आम बागवानी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम से जुड़े हादसों में 40 लोगों की मौत की हो गई है। 

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने जिलाधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी मांगी है।

आम की 50% फसल बर्बाद
लखनऊ के मलिहाबाद फलपट्टी में 10 दिन में तीसरी बार आंधी-बारिश आई। आंधी से अभी तक लगभग 50 फीसदी आम की फसल बर्बाद हो चुकी है। बागवानों का कहना है कि अभी आम में गुठली भी नहीं बन पाई है। ऐसे में आंधी से गिरा आम चटनी, गलका आदि में ही प्रयोग हो सकता है। वहीं माल, मलिहाबाद और रहीमाबाद में आंधी से कई पेड़ भी गिर गए।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img