महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर छपिया के पास शनिवार अपराह्न दो बजे के करीब दर्दनाक हादसा हुआ

महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर छपिया के पास शनिवार अपराह्न दो बजे के करीब दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार एक कार की ठोकर से साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
ठोकर मारने के बाद कार कई चक्कर लगाते हुए सड़क के किनारे दूर जाकर पलट गई। सूचना पर पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। तब तक साइकिल सवार की मौत हो चुकी थी। छपिया के पास बसवार गांव निवासी अतवारू (60) शनिवार को राशन लेकर साइकिल से घर जा रहा था। छपिया में महराजगंज की तरफ से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार कार के चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार हवा में लहराते हुए दूर जाकर सड़क के किनारे पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।






