हज यात्रियों का किराया वापस होगा मक्का-मदीना की यात्रा कैंसिल

कोरोना आपदा में मक्का-मदीना की यात्रा की हसरत पाले हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है

कोरोना आपदा में मक्का-मदीना की यात्रा की हसरत पाले हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सऊदी अरब सरकार से अनुमति नहीं मिलने से हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों की मक्का-मदीना की यात्रा को कैंसिल कर दिया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों को किराया वापस करने के लिए प्रोफार्मा भी जारी कर दिया है। वर्ष-2020 में महराजगंज के 273 लोगों ने 45 दिन के सफर पर जाने के लिए आवेदन किया था।

लेकिन कोरोना आपदा में भारत के साथ सऊदी अरब सरकार द्वारा अपने देश को लॉकडाउन करने से हज यात्री परेशान हो गए। कोरोना आपदा में सारा काम ठप होने से हज यात्रा के कैसिंल होने की आशंका बढ़ गई थी। सऊदी अरब सरकार से संकेत मिलने के बाद आखिरकार मक्का-मदीना की यात्रा को कैंसिल भी कर दी गई। हज फैसिलीटेशन सेंटर से जुडे़ कर्मचारी असलम बाबू ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने सिर्फ अपने देश के लोगों को हज यात्रा कराने का फैसला लिया है। ऐसे में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा को कैंसिल कर दिया है।

2 लाख एक हजार रुपये किराया होगा वापस

मक्का-मदीना की यात्रा को लेकर अजीजिया यात्रियों को इस साल दो लाख 50 हजार रुपये जमा किया जाना था। जबकि ग्रीन यात्रियों को दो लाख 80 हजार रुपये जमा किया जाना था। महराजगंज के अधिकांश हज यात्रियों ने दो किस्त में 81 हजार व एक लाख 20 हजार जमा कर दिया था। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 2 लाख एक हजार रुपये किराया वापस करने की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

कोरोना आपदा को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने मक्का-मदीना की यात्रा को कैंसिल कर दिया है। अब महराजगंज से अब कोई वर्ष-2020 में हज यात्रा पर नहीं जा पाएगा। जिले के 273 लोगों के किराया वापसी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hot this week

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

Topics

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img