महाराजगंज -घुघली- ससुराल में फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश

घुघली : क्षेत्र के मेदिनीपुर टोला बेनीगंज में आठ दिन पहले मायके से आई नवविवाहिता खुश्बू पत्नी महेश चौधरी की लाश घर में फंदे से लटकती मिली।

घुघली क्षेत्र के मेदिनीपुर टोला बेनीगंज में आठ दिन पहले मायके से आई नवविवाहिता खुश्बू पत्नी महेश चौधरी की लाश घर में फंदे से लटकती मिली। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर घुघली पुलिस दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों के मुताबिक खुश्बू बुधवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई। गुरुवार की सुबह काफी देर तक कमरे का फाटक नहीं खुला तो सास व अन्य महिलाएं दरवाजा खटखटाने लगीं। इसके बाद भी कोई हलचल नहीं देख अनहोनी की आशंका में परिजन व पड़ोसियों ने मिल कर दरवाजे का फाटक तोड़ा। अंदर का नजारा देख सभी सन्न हो गए। कमरे में फंदे के सहारे खुश्बू का शव लटक रहा था।

29 मई को हुई थी शादी

खुश्बू का मायका कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में है। बीते 29 मई को ही खुश्बू की शादी मेदिनीपुर टोला बेनीगंज निवासी महेश चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद वह मायके चली गई थी। पुलिस के मुताबिक आठ दिन पहले ही खुश्बू मायके से ससुराल आई थी।

पति मुम्बई में है, घर में केवल थीं महिलाएं

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद महेश रोजी-रोटी के चक्कर में मुम्बई कमाने गया है। महेश के पिता की पहले मौत हो चुकी है। भाई भी बाहर हैं। घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img