अब Aadhaar कार्ड बनाने के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तरों, जानें क्यों

आधार बनाने वाले पंजीकृतों केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण की पर्ची लेकर आने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

अब आधार बनाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे क्योंकि पासपोर्ट की तरह अब आधार कार्ड बनवाने के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण हो रहा है। आधार बनाने वाले पंजीकृतों केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण की पर्ची लेकर आने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्हें कतार में नहीं लगना पड़ता है।

सभी योजनाओं और फॉर्म भरने में आधार अनिवार्य किए जाने के बाद इससे बनवाने के लिए पंजीकृत केंद्रों पर कतार शुरू हो गई। इससे बचने के लिए यूआईडीएआई ने अपने वेबसाइट पर पिछले माह ऑनलाइन नम्बर पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की। हालांकि जानकारी के अभाव में केंद्रों पर अब भी लाइन लग रही है। मगर ऑनलाइन पंजीकरण की पर्ची लेकर जाने वालों को कतार में नहीं लगना पड़ेगा। 

पश्चिमी डाक मंडल के अधीक्षक पीआर सरोज ने बताया कि यूआईडीएआई  ने यह व्यवस्था शुरू की है। मगर अभी यहां के लिए कोई सलाट क्रिएट करने के लिए गाइडलाइन नहीं आई है। वैसे ऑनलाइन पर्ची निकालकर लेकर आने वालों को लाइन नहीं लगाना होता है। उनका आधार पहले बना दिया जाता है। यहां पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले चार लोगों का आधार कार्ड अब तक बन चुका है। उन्होंने बताया कि सलाट क्रिएट होने पर ऑनलाइन वालों के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाएगा। उम्मीद है कि इसी माह गाइडलाइन आ जाएगा। 

भरना होता है पूरा डाटा:
अधार बनवाने के लिए ऑनलाइन पर्ची लेने के लिए लोगों को यूआईडीएआई के पोर्टल पर पूरा डाटा भरना होता है। इसके बाद पर्ची मिलती है। आधार बनवाने के लिए आईडी प्रूफ एवं जन्म प्रमाण पत्र का प्रूफ देना होता है। 

लगती है लम्बी लाइन:

कैंट एवं विश्वेश्वरगंज प्रधान डाकघर में आधार बनवाने के लिए लोगों की सुबह से लाइन लगती है। जो जितना जल्दी आकर आधार के लिए फॉर्म ले लेता है। उसको सहूलियत होती है। दोनों डाकघरों में दो-दो मशीन हैं। जहां एक दिन में 30 से 40 आधार कार्ड बन पाता है। जबकि उप डाकघरों में केवल एक ही मशीन है। वहां 10 से 15 आधार कार्ड बन पाता है। यहीं हाल बैंकों में भी है।  

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img