Thursday, February 12, 2026

कोरोना: IPL पर रोक लगाने को SC में याचिका, कोर्ट ने कहा-नियमित बैंच के पास जाएं

कोरोन वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित करने की मांग

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित कराए जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर रोक लगाने का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने वकील और याचिकाकर्ता मोहन बाबू अग्रवाल को नियमित पीठ में याचिका दाखिल करने को कहा है। याचिककर्ता ने कोरोन वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित करने की मांग की थी। वहीं बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि 15 देशों का वीजा रद्द होने के चलते कोई भी विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल तक इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा।

आपको बता दें कि 29 मार्च से 24 मई तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट पर कोरोना की मार पड़ने के आसार हैं। इस पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में भी एक अर्जी दी गई है। केरल हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करने वाले वकील जी. एलेक्स बेनजीगर ने एक याचिका दाखिल की है। जस्टिस एमएम सुधींद्र और कृष्णन रामास्वामी की खंड पीठ इस पर गुरुवार को सुनवाई कर सकती है। याचिकाकर्ता का कहना है कि डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक कोरोना वायरस को लेकर कोई खास दवाई या इसके खतरे से बचाव का इलाज मौजूद नहीं है। यह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है और यह एक महामारी जैसी स्थिति बना रहा है।

हमारे पास दो ही विकल्प : राजेश टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार के पास दो ही विकल्प हैं। पहला आईपीएल मैचों को स्थगित करना और दूसरा बिना टिकटों की बिक्री के मैचों का आयोजन कराना। उनका यह बयान राज्य में दो लोगों में संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आया है। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा, टिकटों की बिक्री न होना तय है। 

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading