मध्य प्रदेश: ग्लवालियर रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगीं भीषण आग, रेलवे सेवा प्रभावित

मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन की कैंटीन में शुक्रवार सुबह आग लग गई है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन की कैंटीन में शुक्रवार सुबह आग लग गई है। आग की खबर मिलते ही वहां हलचल मच गई। जैसे की घटना की जानकारी दमकल विभाग को मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबित, अभी तक किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ है। 

फिलहाल, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर आग कैसे लगी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। कहा जा रहा है कि आग सुबह के वक्त करीब 4 बजे के आस-पास लगी। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश मंगलवार को  सिलावटी और गुना स्टेशन के बीच ग्वालियर-बीना पैसेंजर बड़े हादसे की चपेट में आने से बच गई। दरअसल, ट्रेन के डीजल इंजन में आग लग गई थी। ड्राइवर ने तेजी दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और यात्रियों की मदद से इंजन को धकेलकर बोगियों से दूर कर दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। 

ट्रेन नंबर 51884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे ग्वालियर से रवाना हुई थी। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब सिलावटी और गुना स्टेशन के बीच ट्रेन के इंजन में आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर मुकेश कुमार ने ट्रेन रोक कर उसमें उपलब्ध अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। दहशत में यात्री भी बोगियों से उतरकर आसपास के खेतों में खड़े हो गए थे। आग बढ़ती देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ट्रेन के स्टाफ ने इंजन और पहली बोगी के बीच की कपलिंग खोल दी। इसके बाद यात्रियों की मदद से जलते इंजन को धक्का देकर बोगियों से दूर हटाया।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img