महराजगंज के कोल्हुई को ब्लाक और नगर पंचायत बनाने की मांग, निकाली पदयात्रा

वर्षों से कोल्हुई को नगर पंचायत व ब्लाक बनाने की मांग उठती रही है

महराजगंज कोल्हुई  थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोल्हुई बाजार को नगर पंचायत और ब्लाक बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। बुधवार को जनजागृति सेवा संस्थान की ओर से कस्बे के लोगों ने पदयात्रा निकाली। पांच दिनों तक यह पदयात्रा जगह-जगह पहुंचेगी। लोगों को जागरूक करते हुए इन मांगों को लेकर समर्थन हासिल किया जाएगा। वर्षों से कोल्हुई को नगर पंचायत व ब्लाक बनाने की मांग उठती रही है, लेकिन जिम्मेदारों तक आवाज नहीं पहुंच रही थी। इसके चलते कस्बे के लोगों ने कोल्हुई क्षेत्र के इर्द-गिर्द पड़ने वाले गांवों के लोगों को साथ लेकर पांच दिन चलने वाली पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा में शामिल लोग क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर कोल्हुई को नगर पंचायत व ब्लाक बनाने के लिए जनसमर्थन व सहयोग की अपील करेंगे।

यात्रा का शुभारम्भ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह व व्यापर मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने तिरंगा झंडा देकर किया। पदयात्रा में शामिल लोगों का कहना रहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बसे कोल्हुई बाजार का इतिहास बहुत पुराना है। क्षेत्र के 15 किमी की परिधि के लोगों का मुख्य बाजार कोल्हुई है। भौगोलिक दृष्टि से यह कस्बा मित्र राष्ट्र नेपाल के बार्डर से जुड़ा हुआ है। कस्बे की आबादी भी नगर पंचायत के मानकों को पूरा करती है, फिर भी हमेशा उपेक्षित रहा है। इस क्षेत्र से जुड़ी ग्राम पंचायतों को ब्लाक तक जाने के लिए 20 से 23 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img