शौच के लिए गई महिला के साथ गैंगरेप, एक आरोपी पकड़ा गया

महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है

महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस जघन्य घटना के बाद महिला चार घंटे तक खेत में ही बेहोश पड़ी रही। होश आने के बाद परिजन इलाज के लिए परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। इलाज के बाद घर लौटते समय मंगलवार को रास्ते में आरोपित दिख गया। 

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण उसकी पिटाई कर दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल आरोपित व पीड़ित महिला को इलाज कराने के लिए सीएचसी ले गई। मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला के मुताबिक घटना सोमवार की शाम सात बजे बाद की है। वह शौच के लिए गांव के बाहर खेत की तरफ गई थी। उसी समय गांव के तीन युवक आ रहे थे। तीनों को देख महिला किनारे होने की कोशिश करने लगी। 

लेकिन पास आने के बाद तीनों आरोपित महिला को पकड़ लिए। कपड़े फाड़ दिया और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला जोर-जबरदस्ती में लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। वह रात 11 बजे तक खेत में बेहोश पड़ी रही। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। किसी तरह घर आने के बाद उसने पूरी बात परिजनों को बताई।

महिला की हालत देख परिजन इलाज के लिए उसे परतावल सीएचसी ले गए। मंगलवार को इलाज कराकर घर लौटते समय रास्ते में आरोपित मिल गए। परिजन व आसपास मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एक आरोपित को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। जबकि मुख्य आरोपित के साथ एक दूसरा आरोपित फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img