घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में 16 अप्रैल 2026 को थाना घुघली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो डंपर (संख्या- UP57AT5376, UP57AT4202) और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (संख्या- UP57BN2285) को रोककर जांच की।

जांच के दौरान तीनों वाहनों में ओवरलोड लाल मिट्टी लदी पाई गई, जिसका परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। साथ ही मामले की सूचना खनन विभाग को भी दे दी गई है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्रवाई के दौरान वाहनों के चालकों की पहचान शेषनाथ यादव पुत्र गंगा यादव निवासी अकटंई भरपुरवां, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर तथा अरविंद पटेल पुत्र ओम प्रकाश पटेल निवासी बेलभरियां, थाना जटहां बाजार के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

Topics

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज - जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल...

आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव...

अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज - जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img