ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड से ग्रामीणों में रोष झूलते तारों ने बढ़ाया खतरा

महराजगंज :- नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 7 अहिल्याबाई नगर (देवीपुर) में बिजली व्यवस्था की लचर हालत अब लोगों के लिए खतरे की घंटी बन गई है। क्षेत्र में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर करीब 200 उपभोक्ताओं का कनेक्शन जुड़ा हुआ है, जो इसकी क्षमता से कहीं ज्यादा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कई स्थानों पर तार इतने नीचे आ गए हैं कि राहगीरों और छोटे बच्चों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकते हैं। बारिश या तेज हवा के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

समस्या से परेशान वार्डवासियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी से शिकायत की। शिकायत मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उनके हस्तक्षेप पर अवर अभियंता विद्युत जुगनू अंसारी को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अवर अभियंता ने माना कि ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह कम से कम 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, साथ ही झूलते तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img