गोरखपुर महोत्सव 2021में डॉ आर एस के शिक्षण संस्थान पचरुखिया तिवारी महराजगंज के छात्र एवं छात्राओं ने किया प्रदर्शन

दबंग भारत न्यूज़ – दिनांक 12 और 13 जनवरी 2021 को गोरखपुर महोत्सव 2021 का आयोजन हुआ जिसमें डॉ आर एस के शिक्षण संस्थान पचरुखिया तिवारी महराजगंज के छात्र एवं छात्राओं ने रोहित कुमार गुप्ता राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संचालक महराजगंज और विद्यालय के प्रधानाचार्य ई० सच्चिदानंद जायसवाल के नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी और साइंस स्किट में प्रतिभाग किया। यहां के छात्र और छात्राओं ने साइंस स्किट और सीनियर वर्ग में साइंस मॉडल का शानदार प्रदर्शन किया और चौथा स्थान प्राप्त कर महराजगंज जिले का नाम गोरखपुर महोत्सव में रोशन किया।


प्रधानाचार्य ई० सच्चिदानंद जायसवाल ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्ष्रेत्र के विद्यार्थियों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है । बस जरूरत है इनको सही मार्गदर्शन की। डॉ आर एस के शिक्षण संस्थान पचरुखिया तिवारी महराजगंज आपके बच्चों के लिये सभी रुकावटो को दूर करके उन सभी दरवाज़ों को खोलने के लिए तत्पर है जहाँ से बच्चे अपने सभी सपनों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इतने बड़े मंच पर प्रतिभाग किये और स्थान प्राप्त करके विद्यालय के साथ साथ जिले का भी नाम रोशन किये, ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वो अपने बच्चों का एडमिशन कराते समय वहाँ की विशेषताओ और उपलब्धियों को ध्यान में अवश्य रखें।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील मनी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सच्चिदानंद जायसवाल ,रोहित कुमार गुप्ता राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संचालक महाराजगंज , पंकज जायसवाल , इनामुल्लाह सिद्धीकी,विद्यार्थी गण अनुराग ,अजीत, कृष्णा, राहुल, विवेक, दिलीप, देवांश , रितिका , आकांक्षा, महक आदि छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें।
अध्यापक सुब्रत मनी त्रिपाठी,राहुल शर्मा, निवेदिता त्रिपाठी , राजनंदनी, वन्दना, आराधना, रिफत आदि ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img