भारत ने ICC विश्व कप में ऑस्‍ट्रेलिया के इस 20 वर्षीय आधिपत्य का किया खात्मा

विराट कोहली के नेतृत्‍व में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्‍व कप 2019 में डिफेंडिग चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 36 रन से हराकर 20 वर्ष से चले आ रहे उसके एक आधपत्य का खात्मा कर दिया।

विराट कोहली के नेतृत्‍व में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्‍व कप 2019 में पांच बार की विश्व विजेता और डिफेंडिग चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 36 रन से हराकर 20 वर्ष से चले आ रहे उसके एक आधपत्य का खात्मा कर दिया। दरअसल, ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने पिछले 20 वर्षों में आईसीसी विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई मैच नहीं हारा था। विराट कोहली की टीम ने उसके इस विजय अभियान पर रोक लगा दी है। इससे पहले 1999 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी विश्व कप में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पाकिस्‍तान के खिलाफ लक्ष्‍य का पीछा करते हुए 10 रन से मैच गंवा बैठी थी।

इसके बाद से ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप में कुल 19 मैचों में लक्ष्‍य का पीछा किया और सभी मुकाबले जीते। आईसीसी विश्व कप में यह भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 12वां मुकाबला था। जिसमें से भारतीय टीम को 4 मैचों में जीत मिली है और 8 मुकाबलों मे हार का सामना करना पड़ा है। भारत की मौजूदा विश्‍व कप में यह लगातार दूसरी जीत है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। वहीं ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मौजूदा विश्व कप के तीन मैचों में यह पहली हार है। ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज को 15 रनों से शिकस्त दी थी।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img