बाइक सवार कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खुरहुरिया निवासी था

भिटौली,महाराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- कोतवाली थाना क्षेत्र के भिटौली चौराहे के निकट जीएम मार्ग पर गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से मारुती कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया भिटौली चौकी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां देर सायं घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।
- अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
- शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान
- 2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान
- आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
बताते चले बाइक सवार कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खुरहुरिया निवासी राधेश्याम पटेल 45 वर्ष किसी कार्य हेतु महराजगंज की तरफ जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रही मारुति कार ने ठोकर मार दिया। इस संबंध में भिटौली चौकी इंचार्ज सूर्यभान यादव ने बताया कि बाइक और मारुति कार दोनों पुलिस के कब्जे में है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट कृष्ण मोहन







