नेपाल से भारत में आने वाले विदेशी नागरिकों की स्क्रीनिंग के लिए आज से चिकित्सकों का दल रात्रि की शिफ्ट में भी कैंप करेगा
नेपाल से भारत में आने वाले विदेशी नागरिकों की स्क्रीनिंग के लिए आज से चिकित्सकों का दल रात्रि की शिफ्ट में भी कैंप करेगा।
शनिवार की दोपहर को नेपाल भैरहवां में नेपाली अधिकारियो की एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे उज्जवल कुमार जिला अधिकारी महाराज, रोहित सिंह सजवान एसपी महाराजगंज भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने कोरोना स्वास्थ्य सेंटर का निरीक्षण किया और उपस्थित चिकित्सको से आवश्यक जानकारी ली।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
डीएम ने कहा कि आज से रात की शिफ्ट में डॉक्टर बैठेंगे और विदेशी नागरिकों की स्क्रीनिंग करेंगे। इसके उपरांत डीएम, एसपी आव्रजन कार्यालय गये और आव्रजन अधिकारी से मिलकर तमाम जानकारियां लेने के उपरांत नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक में शरीक होने के लिए प्रस्थान कर गए।







