अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में झलकी छात्राओं की मेधा, मिला सम्मान

पंचायत इंटर कालेज परतावल बाजार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

परतावल,महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को पंचायत इंटर कालेज परतावल बाजार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर भाषण व काव्य पाठ से छात्राओं ने सभी को मुग्ध कर दिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें टॉप थ्री विजेता छात्राओं को कालेज के प्रबंधक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने पुरस्कार से सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कालेज की अध्यापिकाओं को भी प्रबंधक ने सम्मानित किया।

इस मौके पर छात्राओं व शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि इंटरनेशनल वुमेन डे महिलाओं के आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक उपलब्धियों को सेलीब्रेट करने का दिन है। महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए ही हर वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है। यह सुखद अनुभूति है कि इस कालेज की कई छात्राएं पढ़ाई पूरी करने के बाद वह समाज के कई क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं। इसके लिए यहां के शिक्षक व खास कर महिला अध्यापिकाएं भी धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने छात्राओं के मन से झिझक कर उनको प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया।

इस मौके पर कालेज में छात्राओं के बीच भाषण, काव्य पाठ व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। भाषण में 11वीं की छात्रा सोनी यादव प्रथम, 12वीं की छात्रा मधु द्वितीय व 11वीं की छात्रा अनुप्रिया सिंह तृतीय स्थान, कविता पाठक में महिमा शर्मा प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय व श्वेता पाठक को तृतीय स्थान, म्यूजिकल चेयर में सपना सिंह प्रथम, अन्नू पासवान द्वितीय व अनीशा गौड़ को तृतीय मिला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रबंधक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव, नलीनी श्रीवास्तव, अनीता त्रिपाठी, बुद्धोतरी दुबे व मनीषा वर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अवधेश, आनंद सोनी, प्रमेन्द्र वर्मा, दिग्विजय यादव, संजय उपाध्याय व राशिन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img