चार कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित, दो पर मुकदमा

महराजगंज: जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा नौतनवा तहसील क्षेत्र में 10 कोटेदारों निरीक्षण किया गया। अनियमितता में दो कोटेदार पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जबकि चार के लाइसेंस को निलंबित कर दिया और दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नौतनवा के ग्राम कुरहवा में कोटेदार विजय मिश्र की दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें 318 राशन कार्डधारकों के सापेक्ष 287 कार्ड धारकों में राशन वितरण किया गया था। तौल मशीन की जांच में तौल मशीन सही नहीं मिला। ग्राम पंचायत सम्पतिहा में कोटेदार त्रिलोक दुकान की जांच की, जहां 480 में 438 कार्डधारक को राशन वितरण मिला। यहां राशन कार्डधारकों को सूची व दर निर्धारित बोर्ड नहीं मिला। डीएम ने दोनों के पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम परासखाड़ के बाबूलाल, ग्राम बैजनाथपुर के कुसहर प्रसाद, नौतनवा के ग्राम असुरैना के राजाराम यादव, तथा मिठौरा ब्लाक के सोनाड़ी खास के कोटेदार उमेश को निलंबित कर दिया गया है। जबकि मिठौरा ब्लाक के ही कम्हरिया कला के कोटेदार राम अवध व ग्राम केवलापुर के लालबहादुर के कोटा को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम ने कहा कि पात्रों को हर हाल में राशन दिया जाए। अधिक दाम लेने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला सहित तहसील स्तरीय आपूर्ति निरीक्षक भी उपस्थित रहे।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img