बढ़ी जागरूकता, लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं लोग

गुरुवार को नगर से लेकर कस्बों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा

महराजगंज: गुरुवार को नगर से लेकर कस्बों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन को लेकर धीरे-धीरे लोगों के अंदर जागरूकता बढ़ रही है। लोग अब घरों से कम निकल रहे हैं। जिले से गुजरने वाली नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे हो गया। गांव की सड़कें सब जगह एक जैसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। सरकारी वाहन, अधिकारियों की गाड़ी व एम्बुलेंस को छोड़ दें तो इक्का दुक्का लोग ही चार पहिया लेकर सड़क पर आए। सुबह रोजमर्रा का सामान, दवा आदि लेने के बाद लोग अपने अपने घरों में रह रहे हैं। बुजुर्ग व बच्चे किसी तरह समय काट रहे हैं।

नगर की कालोनियों की स्थिति भी लॉकडाउन की तरह नजर आ रही है। इसका पालन करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस की दो गाड़ी लगातार पेट्रोलिग करती रही। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के जरिए बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गई। गुरुवार को करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। दुकान खोलने पर तीन दुकानदारों को शांतिभंग में चालान किया गया। लॉकडाउन में दुकान खोलने पर अब इनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img