कार की ठोकर से बाइक सवार फौजी की मौत, पत्नी गंभीर

भटहट-पिपराइच मार्ग पर बैलो गांव के पास हुआ हादसा

गोरखपुर के पिपराइच-भटहट मार्ग पर बैलो गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिपराइच पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

भटहट-पिपराइच मार्ग पर बैलो गांव के पास हुआ हादसा
शादी समारोह से शामिल होकर घर जा रहे थे दम्पत्ति

महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के कुआं चाप गांव निवासी 38 वर्षीय दुर्गेश यादव आर्मी में थे। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। गुरुवार को वह बैलो गांव निवासी श्रीकांत यादव के घर शादी समारोह में पत्नी प्रेमलता के साथ शामिल होने आए थे। शुक्रवार की सुबह हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। इस बीच ही वह बाइक से पत्नी को लेकर घर जाने के लिए निकले। वह अभी भटहट-पिपराइच मार्ग पर बैलो के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में ठोकर मार दी। 

जिससे दुर्गेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़ कर फरार हो गया। पत्नी प्रेमलता गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस कार को कब्जे में लेकर उसके मालिक का पता लगा रही है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img