मकर संक्रांति महापर्व पर शांति बनाए रखने के निर्देश

महराजगंज : मकर संक्रांति महापर्व पर शांति बनाए रखें। पवित्र नदियों के घाटों व मेला स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराएं।

महराजगंज : मकर संक्रांति महापर्व पर शांति बनाए रखें। पवित्र नदियों के घाटों व मेला स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराएं। अमन में खलल डालने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान ने पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित क्राइम मी¨टग में दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीओ, थानाध्यक्ष व अग्नि शमन अधिकारी मेला स्थलों व घाटों का सप्ताह भीतर सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर लें। सभी स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कराएं और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील मतदान केंद्रों को सूचीबद्ध कर लें और मनबढ़ों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें।

शहरों व नगर निकायों में जाम की समस्या के समाधान की जिम्मेदारी थानाध्यक्षों की है। इसलिए सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण न होने दें और बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। जन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ ही पुरस्कार घोषित बदमाशों को गिरफ्तार करें। लूट, हत्या, दुष्कर्म, छिनैती, अपहरण, चोरी, बलवा आदि घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाएं। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित व काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ल, सदर, नौतनवा, फरेंदा व निचलौल के सीओ तथा सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Sources :- jagran.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img