अब महराजगंज में भी होगी कोरोना की जांच, पहुंची पांच हजार किट

कोरोना की जांच के लिए अब भागदौड़ नहीं करने पड़ेगी। अब जिले में ही कोरोना जांच होगी।

कोरोना की जांच के लिए अब भागदौड़ नहीं करने पड़ेगी। अब जिले में ही कोरोना जांच होगी। जिले को इसके लिए पांच हजार किट मिल गई है। जिला अस्पताल में यह किट रखी जाएगी। अस्पताल में ही सैंपल लिए जाएंगे और वहीं जांच होगी। इस किट के जरिए होने वाले कोविड-19 आरटी टेस्ट से करीब एक घंटे में ही कोरोना वायरस की पुष्टि हो जाएगी।

शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण को व्यक्ति तक ही रखने के लिए पूरा जोर लगाया है। इसके लिए जिले पर कोरोना की जांच करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य प्रशासन को पहली किस्त में पांच हजार कोविड-19 आरटी टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई है। इस किट को स्वास्थ्य प्रशासन जिला अस्पताल को हैंडओवर करेगा। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी में इस सप्ताह से ही जांच शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इससे कोरोना का लक्षण मिलते ही संबंधित का तुरंत कोविड-19 आरटी टेस्ट होगा। इससे एक घंटे के अंदर ही कोरोना वायरस का पता चल जाएगा।

ब्लड से होगी कोविड-19 आरटी जांच

एचआईवी की जांच की ही तरह कोविड-19 आरटी टेस्ट है। व्यक्ति का ब्लड लिया जाएगा। ब्लड का एक बूंद किट पर रखकर एक घंटे के लिए छोड़ दिया जाएगा। एक घंटे में ही किट पर कोरोना वायरस के बिरादरी वायरस का पता चल जाएगा।

कोरोना बिरादरी का पता चलते ही पीड़ित का होगा पीसीआर टेस्ट

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना वायरस कई तरह के होते हैं। कोविड-19 आरटी टेस्ट से व्यक्ति में कोरोना वायरस की बिरादरी का पता चलेगा। कोरोना वायरस के बिरादरी की पुष्टि होते ही व्यक्ति का तुरंत पाली मेराइज चैंज रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट होगा। इसके लिए व्यक्ति का नाक व गले का स्वाब लेकर मेडिकल कालेज भेजा जाएगा।

कोविड-19 आरटी टेस्ट किट उपलब्ध हो गई है। रविवार को किट को जिला अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करा दिया जाएगा। लैब टेक्निशियन को प्रशिक्षण देने के बाद इस सप्ताह में जिला अस्पताल के पैथॉलोजी में जांच शुरू हो जाएगी। इससे जांच कराने में सुविधा मिलेगी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img