उत्तर प्रदेेश के 75 में से 40 जिलों की स्थिति असंतोषजनक, कठोर कार्रवाई के निर्देश

यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 869 पहुंची 10 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन

उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य के 75 में से 40 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को असंतोषजनक पाया है। इन जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने लखनऊ व गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के  पुलिस कमिश्नर के अलावा प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर लॉकडाउन के बाद कानून-व्यवस्था व कोरोना वायरस के प्रसार की स्थिति के आधार पर किए गए मूल्यांकन से अवगत कराया है। पत्र के साथ जिलावार सूची भी भेजी गई है, जिसमें 40 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को असंतोषजनक बताया गया है। संबंधित जिलों के अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने जिले की स्थिति का अध्ययन करते हुए जिले से संबंधित टिप्पणी के आधार पर लॉकडाउन का और कठोरता से पालन कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। 

जिलों में लॉक डाउन का यह मूल्यांकन कोरोना पीड़ितों की संख्या, जमातियों की संख्या, पुलिस पर हमले की घटनाओं, स्वास्थ्य व राजस्व टीम पर हमले की घटनाओं तथा अवैध शराब की बिक्री से जुड़े मामलों के आधार पर किया गया है। शासन ने असंतोषजनक की श्रेणी में मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, सुलतानपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती, गोण्डा, बहराइच व बलरामपुर जिले को रखा है। 

यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 869 पहुंची-
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 869 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि ये संक्रमण कुल 49 जिलों से आए। प्रदेश में 20 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रयागराज और बरेली से सभी लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

10 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुछ और जिलों में हॉट स्पॉट कम हो रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा और सहारनपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं । 1025 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 10814 है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img