Wednesday, January 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना : उत्तर प्रदेश में 10 नए पॉजिटिव केस, मरीजों की संख्या...

कोरोना : उत्तर प्रदेश में 10 नए पॉजिटिव केस, मरीजों की संख्या हुई 127

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 10 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 10 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से दो बस्ती और एक गाजियाबाद का है। इसके अलावा मेरठ में छह नए मरीज पॉजिटिव पाए गए गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या कुल 127 हो चुकी हैं। मेरठ में जिला प्रशासन ने सुभारती व शोभित विश्वविद्यालय को क्वारंटाइन वार्ड आदि बनाने के लिए 14 अप्रैल तक के लिए अधिग्रहीत किया है।

अब तक नोएडा में 48, मेरठ में 26, आगरा में 12, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 9, बरेली में 6, बुलंदशहर-बस्ती में 3-3, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर और बागपत में 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संयुक्त निदेशक संचारी रोग डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि तबलीगी जमात के 429  लोगों के नमूने की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आ जाएगी। गाजीपुर में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट दोबारा पुष्टि के लिए भेजी गई है। शुक्रवार को पॉजिटिव लोगों की संख्या काफी बढ़ सकती है।

मेरठ में 700 से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन
कोरोना वायरस की आशंका में लिए गए 77 सैंपल की जांच में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार जमाती और एक बच्ची है। वहीं विभिन्न प्रदेशों और विदेश से आए 700 से अधिक लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इस तरह मेरठ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 26 हो गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img

Discover more from UP News |Hindi News | Breaking News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading