22 दिन में डेढ़ हजार किलोमीटर साइकिल चला हैदराबाद से महराजगंज पहुंचा युवक

युवक ने जब लोगों को आपबीती सुनाई तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।

महराजगंज लॉकडाउन में आर्थिक दिक्कत हुई तो तेलंगाना के हैदराबाद सिटी से 22 दिनों में लगभग डेढ हजार किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर महराजगंज के बेलवा गांव में एक युवक पहुंचा। गांव पहुंचने के बाद यह युवक खुद सीधे क्वारंटीन सेंटर पहुंच गया। युवक ने जब लोगों को आपबीती सुनाई तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।

कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार गांव निवासी 21 वर्षीय भुवनेश्वर यादव ने बताया कि वह तेलंगाना राज्य के हैदराबाद सिटी में एक सेठ के यहां रहकर कारपेंटर का काम करता था। सेठ द्वारा दिए गए कमरे में पीपीगंज व कुशीनगर के लड़के भी साथ में रहते थे। 25 मार्च को लॉकडाउन हुआ तो एक सप्ताह के अंदर ही पेट भरने की व्यवस्था करने में दिक्कत होने लगी। सेठ ने दो बार खर्च चलाने के लिए कुछ रुपये दिए। किंतु तीसरी बार मना कर दिया। घर आने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे। 

थक-हारकर उन लोगों ने साइकिल से ही घर चलने का निर्णय लिया। 5 अप्रैल को भुवनेश्वर अपने साथियों के साथ साइकिल से ही हैदराबाद से अपने घर के लिए चल दिया। रास्ते में 3-4 दिन तक भोजन नहीं मिला तो साथ में रखे बिस्किट व नमकीन से काम चलाया। आगे दिक्कत हुईं तो पुलिस कर्मियों ने भोजन उपलब्ध कराया। कटनी और नागपुर में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए दो दिन रुकना पड़ा। ठीक 22वें दिन सोमवार को वह ग्रामसभा बेलवा स्थित किसान आदर्श इंटर कालेज में बने क्वांरटीन सेंटर में पहुंचा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने भुवनेश्वर के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img