2000 रुपये तक की ऑनलाइन शापिंग पर OTP की सुविधा होगी खत्म

दो हजार रुपये तक की ऑनलाइन शापिंग पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की सुविधा खत्म होगी। रिजर्व बैंक ने इसकी मंजूरी बैंकों को दे दी है। इसके अलावा आरबाई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट भी पेश किया है। इसके जरिए 10 हजार रुपये तक की शॉपिंग की जा सकती है।

अभी ऑनलाइन शापिंग या डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। ओटीपी देने पर ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी होती है। लेनदेन की इस पूरी प्रक्रिया में 3 से 5 मिनट का समय लगता है। ई-कॉमर्स कंपनियां और मोबाइल एप ट्रांजेक्शन में वन-टाइम-पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत को खत्म करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। उनकी मांग को आरबीआई ने  स्वीकार तो कर लिया है साथ ही दो हजार रुपये की सीमा भी तय कर दी है। अब ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त फटाफट ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। इससे ऊपर के लेनदेन के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ेगी। 

इसको खत्म करने के पीछे मुख्य वजह ट्रांजेक्शन (पैसों के लेन-देन) को तेज और सुविधाजनक बनाना है। यह नियम वहां लागू है जहां मर्चेंट कस्टमर को वैरिफाई कर सकता है। आरबीआई ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से नियमों में ढील देने की वजह से बिना ओटीपी के लेनदेन संभव हो पाया है। हालांकि छोटे भुगतान की सुरक्षा को लेकर भी आरबीआई ने बैंकों से हाईटेक तकनीक पर काम करने को कहा है। पिछले एक साल में साइबर फ्राड के मामलों में 40 फीसदी हिस्सेदारी दो हजार रुपये से छोटे भुगतान की है।

आरबीआई ने पेश किया पीपीआई
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नया प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) भी पेश किया है। इस पीपीआई से अधिकतम 10,000 रुपये की खरीदारी या अन्य सेवाओं के लिए भुगतान किया जा सकेगा। इस पीपीआई में सिर्फ बैंक एकाउंट से ही पैसे डाले जा सकेंगे। पीपीआई का उपयोग डिजिटल भुगतान में हो सकेगा, जिसमें बिल भुगतान, मर्चेंट भुगतान, आदि शामिल होंगे। आरबीआई ने इसकी घोषणा पिछले साल दिसंबर में की थी, जिसे अब लागू कर दिया है। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img