पतंजलि की कोरोना दवा पर बोले AYUSH मंत्री

कोरोनिल दवा बनाए जाने पर आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की है

पतंजलि के कोरोना वायरस के लिए कोरोनिल दवा बनाए जाने पर आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि दवा के इस्तेमाल के लिए तभी हरी झंडी दी जाएगी, जब कंपनी द्वारा भेजी गई तमाम रिपोर्ट्स को सरकार अच्छे से जांच कर लेगी।

आयुष मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोनिल के लॉन्च किए जाने के बाद उसके प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी थी। मंत्रालय ने पतंजलि से कोरोनिल को लेकर जानकारी भी मांगी थी।

कोरोना वायरस का इलाज करने का दावा करने वाली कोरोनिल दवा को लेकर आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी है, लेकिन नियम के हिसाब से पहले आयुष मंत्रालय में जांच के लिए भेजी जानी चाहिए थी।

नाइक ने कहा, ‘उन्होंने (पतंजलि) कहा है कि उन्होंने कोरोनिल को लेकर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। हम उसे देखेंगे और जांच के बाद ही दवा के इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी।’ मंत्रालय ने पतंजलि से दवा में इस्तेमाल की गईं चीजों के नाम, सैंपल साइज, जहां रिसर्च की गई, उन अस्पतालों के नाम आदि मांगे हैं।

वहीं, कोरोनिल के प्रचार पर रोक लगाए जाने के बाद पतंजलि ने कहा है कि यह एक कम्युनिकेशन गैप था, जोकि दूर हो गया है। सभी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी गई हैं। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर बताया कि जो भी हमसे जानकारी मांगी गई थी, वह हमने आयुष मंत्रालय को दे दी है। बालकृष्ण ने ट्वीट किया,  ‘यह सरकार आयुर्वेद को प्रोत्साहन व गौरव देने वाली है। जो कम्युनिकेशन गैप था, वह दूर हो गया है। क्लीनिकल ट्रायल के जितने भी स्टैंडर्ड पैरामीटर्स हैं, उन सभी को 100 फीसदी पूरा किया है। इसकी सारी जानकारी हमने आयुष मंत्रालय को दे दी है।’

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img