पुलवामा आतंकी हमले में महराजगंज का लाल शहीद

पुलवामा आतंकी हमले में महराजगंज के पंकज त्रिपाठी भी शहीद हुए हैं। गुरुवार देर रात करीब दस बजे सीआरपीएफ कमांडेंट ने फोन कर पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी को उनके लापता होने की सूचना दी। शुक्रवार सुबह जम्मू से उनकी शहादत की खबर घर पहुंची। इसके बाद चीख पुकार मच गई। पूरा गांव पंकज के घर उमड़ पड़ा। पत्नी रोहिणी बेसुध हो गई। पिता भी बार-बार पंकज का नाम लेकर बेहोश हो जा रहे हैं।   

पंकज 2012 में सीआरपीएफ में चालक के पद पर तैनात हुए थे। इसके बाद हरपुर बेलहिया निवासी किसान पिता का सिर पूरे क्षेत्र में फख्र से ऊंचा हो गया। पूरा परिवार हंसी खुशी रह रहा था। 2014 में पंकज की शादी फरेंदा के ही सोहरौलिया खुर्द में रोहिणी के साथ हुई।

2016 में पंकज को प्रतीक के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई। इस बीच उन्होंने छोटे भाई शुभम को भी सेना में भर्ती के लिए तैयारी शुरू कराई। करीब दस दिनों की छुट्टी में पंकज घर आए थे। 

पिता से जल्द ही लौटने का वादा कर वह दस फरवरी को जम्मू के लिए रवाना हुए थे। इस बीच गुरुवार को पुलवामा आतंकी हमले की वह भी घायल हो गए। शुक्रवार सुबह उनकी शहादत की खबर घर पहुंचे। इस सूचना से घर वाले सन्न रह गए। पूरा क्षेत्र भी स्तब्ध रह गया।

Source :- livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img