कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में एक नई उर्जा का संचालन होगा

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज समाजवादी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें अब समाप्त हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक पत्र जारी कर अवगत कराया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति पर महराजगंज जिले के कर्मठ व तेज तरार युवा नेता आमिर हुसैन को समाजवादी पार्टी महराजगंज जनपद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
आमिर हुसैन पूर्व में भी समाजवादी पार्टी मे मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। तथा लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपनी पार्टी के घोषित उम्मीदवार के लिए चुनाव कैंपेनिंग में अहम भूमिका निभाई थी। आमिर हुसैन परतावल ब्लॉक के पिपरियाँ के निवासी है उनको सपा का नया जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश देने वालों की होड़ मची हुई है। तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में एक नई उर्जा का संचालन होगा।







