प्रिंस सलमान ने किया ऐलान- सऊदी अरब की जेलों से रिहा होंगे 850 भारतीय कैदी

भारत में 100 अरब डॉलर निवेश के लिए सऊदी तैयार

भारत के दौरे पर आए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अपने देश की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

इसके साथ ही प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारतीय हज यात्रियों का कोटा भी बढ़ा दिया गया है। अब यह कोटा दो लाख यात्रियों का होगा।

भारत में 100 अरब डॉलर निवेश के लिए सऊदी तैयार
भारत और सऊदी अरब ने अपने आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा ऊर्जा संबंधों को खरीददार-विक्रेता से आगे बढ़ाते हुए सामरिक गठजोड़ में तब्दील करने का संकल्प व्यक्त किया है। सऊदी अरब, भारत में विभिन्न क्षेत्रों में 100 अरब डालर निवेश का अवसर देखता है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने यह बात बतायी। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब भारत में विभिन्न क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर के निवेश का अवसर देखता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए सऊदी अरब के युवराज ने कहा कि साल 2016 में मोदी की यात्रा के बाद से सऊदी अरब 44 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ”बड़ी घोषणा…सऊदी अरब, भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा भारत में 100 अरब डालर का निवेश करने संबंधी घोषणा का स्वागत किया। सऊदी अरब की ओर से यह निवेश ऊर्जा, तेलशोधन, पेट्रोकेमिकल्स, आधारभूत ढांचा जैसे क्षेत्रों में किया जायेगा।

Source :- livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img