महराजगंज की श्वेता वर्मा प्रदेश स्तरीय देवी गीत गायन प्रतियोगिता लखनऊ में मिला पहला स्थान

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ :- हरपुर तिवारी महराजगंज- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमे श्वेता वर्मा पुत्री श्री शुभाष चंद वर्मा निवासी हरपुर तिवारी-महराजगंज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि दूसरे स्थान पर देविका जौहरी शिकोहाबाद, तीसरे नम्बर पर वत्सला वाजपेयी कानपुर रहीं।

बताते चले कि मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से प्रादेशिक देवी गीत गायन प्रतियोगिता-2020 का आयोजन हुआ, प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रदेश स्तर के निर्णायकों की उपस्थिति में सम्पन हुआ जिसमें श्वेता वर्मा के देवी गीत शीतली मईया उतरी बाग़ में के गायन पर महराजगंज की श्वेता वर्मा को प्रथम प्राप्त हुआ ।निर्णायक टीम के सदस्य पद्मश्री डॉ योगेश प्रवीन और वरिष्ठ संगीतकार केवल कुमार ने पारम्परिक रचना ,धुन, श्वर, लय और उच्चारण के आधार पर निर्णय लिया।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ नीलकंठ तिवारी मा० राज्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र, शील्ड व तीन हजार रुपये का चेक दे कर सम्मानित किया गया। श्वेता वर्मा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने परिजनों को दिया। श्वेता वर्मा बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा है गायन के प्रति बचपन से इनका रुझान रहा है इसके पूर्व इन्होंने कई प्रतियोगिताओ में भाग लिया, गत वर्ष गोरखपुर में प्रादेशिक गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त की थी। हार न मानते हुए लगातार अपने मेहनत और लगन को बरकरार रखा जिसका परिणाम आज प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान ला कर जिला व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
श्वेता के इस सफलता पर परिवारजन और क्षेत्र के श्याम पाण्डे, बाला जी,रमेश यादव (ग्राम प्रधान),जयराम यादव,सुनील यादव,दिलीप वर्मा, निसारुल्लाह, सलाउद्दीन, पिंटू बाबा, मुन्नू पहलवान आदि लोगो ने बधाई दी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img